इकौना तहसील गेट के पास अतिक्रमण कर रखी गई दुकानों को हटाते कर्मी
वीरपुर। इकौना तहसील गेट के दोनों तरफ रविवार रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण कर रखी गई चार दुकानों को हटाया गया। एसडीएम रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने तहसील गेट को अतिक्रमण मुक्त करवाया। गेट के पूर्व दिशा में एक पान व कंप्यूटर की दुकान थी। पश्चिम दिशा में दो पान की दुकानें अतिक्रमण कर रखी गई थीं। एसडीएम रवेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था और गेट संकरा दिख रहा था। अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कार्रवाई तहसील गेट के सुंदरीकरण और परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए की गई।
इकौना तहसील गेट के पास अतिक्रमण कर रखी गई दुकानों को हटाते कर्मी