भंगहा बाजार में ढहाई गई दुकानें।
- फोटो : भंगहा बाजार में ढहाई गई दुकानें।
श्रावस्ती। भंगहा बाजार में शनिवार को तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए सड़क किनारे बनी दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। यहां करीब 20 वर्ष से विनोद श्रीवास्तव सहित कई दुकानदार अपनी ढाबलियां रखकर रोजगार कर रहे थे। दुकानदारों ने इस कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया और दावा किया कि उनके पास सिविल कोर्ट से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश था। हालांकि, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि ग्राम समाज की भूमि पर कोर्ट का आदेश लागू नहीं होता है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद यह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।