श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था व जाम से निजात के लिए बुधवार शाम सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने लक्ष्मणनगर तिराहे पर गश्त की और सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने फल व सब्जी के ठेला वालों से घूमते हुए बिक्री करने के लिए कहा। साथ ही चाट-पकौड़ी के ठेलों को पटरी से हटवाया। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।