इकौना में अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए बुधवार रात इकौना व सिरसिया पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी टीम के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे लगे ठेला, रेहड़ी व दुकानों के सामान को हटवाया। सड़क की पटरी पर खड़े ई रिक्शा व ऑटो भी हटवाए। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने सिरसिया बजार व चिलहरिया तिराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इकौना थाना प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।