फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्मशान की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया

Wed, 24 Jun 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महादेवा सलारपुर गांव के निकट जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाते कर्मी।
विज्ञापन
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। जमुनहा तहसील क्षेत्र में श्मशान घाट की जमीन पर बने अवैध मकान को मंगलवार को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने की। ग्राम पंचायत महदेवा सलारपुर निवासी तेजराम वर्मा ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोदीपुरवा निवासी मेराज खां ने गाटा संख्या 638 पर स्थित श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया है। तेजराम की शिकायत पर मंगलवार को राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने जांच के बाद अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। टीम में राजस्व निरीक्षक राम किशन, लेखपाल आशुतोष पांडेय, राहुल सिंह, नितिन कुशवाहा और अशोक चौधरी शामिल थे। एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें