कानीबोझी चौराहे पर अतिक्रमण हटवाते मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह।
श्रावस्ती। बेहतर यातायात व्यवस्था व जाम से निजात के लिए बुधवार शाम मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कानीबोझी चौराहे पर पैदल गश्त की। उन्होंने सड़क की पटरी पर लगे ठेला, रेहड़ी, ई रिक्शा व स्थानीय दुकानदारों के सामान को हटवाया। साथ ही ई रिक्शा संचालक व ठेला संचालकों को भ्रमणशील रहकर बिक्री करने व एक स्थान पर खड़े न होने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।