फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण मुक्त करवाईं सड़कें

Mon, 09 Feb 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए शनिवार की रात कोतवाली भिनगा पुलिस ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस टीम के साथ बाजार पहुंचे कोतवाल योगेश कुमार ने सड़क की पटरी पर लगे फल व सब्जी के ठेलों को हटवाया। साथ ही उन्हें भ्रमणशील रहकर बिक्री करने का निर्देश दिया। वहीं सड़क की पटरी पर फैले स्थानीय दुकानदारों के सामान को दुकान के अंदर भी करवाया। कोतवाल ने बताया कि बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें