फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण मुक्त करवाईं सड़क की पटरियां

Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार शाम कोतवाली भिनगा पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने टीम के साथ भिनगा कस्बे में गश्त की। सड़क की पटरी पर लगे ठेलों, रेहड़ी, दुकान के सामान को हटवाया। साथ ही पटरी पर खड़े ई रिक्शों को भी हटवाया। कोतवाल ने बताया कि ठेला संचालकों को घूं-घूमकर बिक्री करने व चालकों को सड़क की पटरी पर ई रिक्शा न खड़ा करने की चेतावनी दी गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें