फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गणेश महोत्सव में सजीं मनोहारी झांकियां

Thu, 24 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। जिलेभर में पूजा पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है। सोनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसीपुर स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर चल रहे गणेश महोत्सव में बुधवार रात जागरण हुआ। गायक कलाकारों ने भजन और धार्मिक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवरिया से आए कलाकारों ने भगवान श्री गणेश की महिमा, राधा-कृष्ण की लीलाओं और शिव तांडव समेत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान सोनवा थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में पूरी रात मुस्तैद रही। वहीं भिनगा, इकौना, सिरसिया समेत अन्य स्थानों पर भी सजे पूजा पंडालों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें