फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त मंडल मजबूत संगठन की आधारशिला : नीरज

Tue, 01 Sep 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक करते भाजपाई।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल कार्यसमिति और बूथ समिति के सत्यापन की चर्चा की गई। यहां मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि सशक्त मंडल ही एक मजबूत संगठन की आधारशिला होती है। सक्रिय बूथ इकाई अभियानों, कार्यक्रमों और चुनावों में लाभ देती है। भाजपा के सभी अभियान बूथ स्तर पर घर-घर तक पहुंचाए जा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों, शक्ति केंद्रों और मंडलों का सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें