मोतीपुर कला गांव में आयोजित चौपाल में महिलाओं से बात करती आयोग की सदस्य
श्रावस्ती। बुधवार को सिरसिया के मोतीपुर कला पंचायत सचिवालय में जन जागरूकता चौपाल हुई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बाल विवाह न कराने की शपथ भी दिलाई। अंजू प्रजापति ने महिलाओं के आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार की महिला विकास योजनाओं की जानकारी दी। अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की अपील की। चौपाल में 1090 (वूमेन पॉवर लाइन) सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 181 (महिला हेल्प लाइन) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) भी शामिल थे। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम श्रेया और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज भी मौजूद रहे।