श्रावस्ती। सीओ लाइन आलोक कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन कार्यालय, डायल-112 कार्यालय, साइबर थाना, एमटी शाखा, स्टोर, मेस, शस्त्रागार और बैरकों का निरीक्षण किया। मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व खाद्य सामग्री के रखरखाव की जांच की। एमटी शाखा में शासकीय वाहनों की स्थिति, अनुरक्षण और लॉग बुक का परीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेख अपडेट रखने, सरकारी संपत्तियों व उपकरणों के उचित रखरखाव और वाहनों का नियमित अनुरक्षण कराने के निर्देश दिए।