आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिखारीपुर मसढ़ी में बैठक करतीं सीएचओ।
श्रावस्ती। आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिखारीपुर मसढ़ी व नीबाभारी में शुक्रवार को बैठकें हुईं। बैठक का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। सीएचओ अंकिता यादव ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं। कार्यकर्ताओं को टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की ड्यू लिस्ट नियमित अपडेट करनी चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं को गैर संचारी रोगों की पहचान हेतु सी-बैक फॉर्म भरना होगा। पात्र व्यक्तियों की आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया। अति कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेने को कहा गया। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन हेतु जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सीएचओ संगीता, एएनएम पूनम सहित अन्य मौजूद रहे।