फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रिश्तों पर फिर भारी पड़ी चुनावी रंजिश

Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जयचंद्रपुर कटघरा में गोली चलने के बाद सीएचसी इकौना में मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सगे रिश्तेदार होने के बाद भी गोली चलाने से नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन

पुत्र ने दम तोड़ा व मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। रिश्तों पर चुनावी रंजिश भारी पड़ गई। एक रिश्तेदार ने क्रोध में आकर अपने ही रिश्तेदार को गोली मार दी। मृतक संजय तिवारी 30 वर्ष का युवक था जिसके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। एक परिवार के कुछ लोग अभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं जबकि दूसरे परिवार को पुलिस ढूंढ़ रही है। स्थिति उन लोगों की ज्यादा चिंताजनक है, जो दोनों परिवारों के ही सगे रिश्तेदार हैं। न तो वह मातम मना पा रहे और न ही दूसरे रिश्तेदार की मदद ही कर पा रहे है।
ग्राम पंचायत के चुनाव से भले ही गांव की अपनी सरकार बनती हों, लेकिन यह चुनाव अपने पीछे कई रंजिश छोड़ जाता है। यहां तक भाई-भाई के खून का प्यासा हो जाता है। ऐसा ही इकौना के जयचंद पुर कटघरा पंचायत में देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां मौजूदा प्रधान अरविंद तिवारी व पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ल सगे रिश्तेदार हैं। दोनों के घरों में एक ही घर की लड़की ब्याही है। जब रिश्ते में कोई कार्यक्रम होता है तो दोनों परिवार एक साथ खड़े होते हैं। लेकिन इस रिश्ते पर पंचायत चुनाव भारी पड़ गया। दोनों परिवारों ने आमने-सामने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

इस चुनाव में पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ल हार गए। तभी से दोनों परिवारों के बीच खूनी दुश्मनी हो गई। कई बार यह परिवार रिश्ते की सारी मर्यादा को तोड़ कर आमने-सामने आया। लेकिन हर बार किसी न किसी के बीच में आ जाने के बाद खूनी संघर्ष टल गया। लेकिन गुरुवार की शाम गांव के अधिकांश लोग शाम को घर से बाहर ही थे। इस दौरान यह घटना घट गई। मृतक युवक के पिता राकेश तिवारी अभी दो माह पूर्व ही दिल का ऑपरेशन करा कर लखनऊ से आए थे। वह भी जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के बाद उस परिवार की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें