श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी राम मनोरथ (62) शनिवार रात नित्य क्रिया के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया।