श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी धर्मराज शुक्ला (60) ई रिक्शा से पयागपुर जा रहे थे। मोहनीपुर चौराहे से पयागपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम भगवानपुर के निकट वह रिक्शे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।