फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
मृतक समीउल्ला। - फोटो : मृतक समीउल्ला।
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन माॅर्डन श्रावस्ती इलाके में रविवार को बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव सना उल्ला ने बताया कि उनकी रमवापुर चौराहे पर दुकान हैं। शाम को उनके पिता समीउल्ला (65) घर से दुकान की ओर पैदल जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनके पिता को टक्कर लग गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते, तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। वहीं, बाइक सवार पिंटू (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज इकौना सीएचसी में चल रहा है। बाइक पर सवार दो अन्य युवक मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अन्य बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें