श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के निरालानगर निवासी पुन्ने यादव (60) बृहस्पतिवार को अपने घ् के सामने सड़क पर पैदल घूम रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से वह टकरा गए। इससे पुन्ने व बलरामपुर जिले के हर्रैया क्षेत्र के ग्राम बनकटवा निवासी कामेश्वर गौतम (45) व उसकी रिस्तेदार इंद्रवती (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय भिनगा में चिकित्सकों ने पुन्ने को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार घायलों को बहराइच के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सिरसिया सौरभ सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।