गिलौला। बहराइच जिले के ग्राम बख्तावर चक अरकापुर निवासी रामसेवक (62) पत्नी लालबच्ची (58) के साथ साइकिल से ग्राम सिटकहना की ओर जा रहे थे। इस दाैरान बाैद्ध परिपथ पर वृद्ध दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को गिलौला सीएचसी पहुंचाया। वहां रामसेवक की मौत हो गई, जबकि लालबच्ची की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर बहराइच की देहात कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।