कटरा (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के करमोहना निवासी सुरेश गुप्ता अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ दिन पूर्व पूरे परिवार के साथ पंचाक से अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार के निकट दुर्घटना हो गई थी। हादसे में छह की मौके पर व एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सुरेश को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार की रात सुरेश गुप्ता की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शव बुधवार को गांव पहुंचने पर क्षेत्र में मातम का माहौल है। संवाद