गिलौला। मोहमदापुर गांव में आरएसटी कंपनी के इंडस एयरटेल टावर से बुधवार रात चोरों ने आठ अजना मॉड्यूल चोरी कर लिए। कंपनी के टेक्नीशियन अशोक कुमार यादव ने गिलौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अशोक ने बताया कि टावर के सिरे पर लगे आठ अजना मॉड्यूल चोरों ने गायब कर दिए, जिससे नेटवर्क बाधित हो गया है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।