फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग से आठ घर जले, 12 बकरियों की झुलसकर मौत

Mon, 08 May 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दर्जीपुरवा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग को काबू करते लपटों की चपेट में आने से आठ घर जल गए। इस दौरान घर में बंधीं 12 बकरियां भी झुसकर मर गईं। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदापुर के मजरा दर्जीपुरवा में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे फत्ते मोहम्मद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने अब्बास अली, जुम्मन सहित आठ लोगों के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान फतेह मोहम्मद व अब्बास के घर में बंधी छह-छह बकरियों की भी झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। इस अग्रिकांड में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें