फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संपूर्ण समाधान दिवस में निपटे आठ मामले

Sun, 22 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले में आईं 84 में से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सदर तहसील भिनगा में डीएम कृतिका शर्मा व एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 25 मामले आए। इनमें से मात्र चार का मौके पर समाधान हुआ। वहीं इकौना में 39 शिकायतें आईं, इनमें से महज एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। जबकि जमुनहा में बीस में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। जिसमें कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह को रिहा करने की मांग की। इस दौरान कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें