फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन

Sat, 01 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन शिक्षा सत्र शनिवार से शुरू हुआ है। सत्र के पहले दिन शनिवार को परिषदीय व निजी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को अपने पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।कई स्थानों पर मार्गों पर कीचड़ व जलभराव के बावजूद बच्चों में विद्यालय जाने व रैली में शामिल होने का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, आधी रोटी खाएंगे हम सब पढ़ने जाएंगे आदि स्लोगनों के माध्यम से बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं अभिभावकों से भी लड़का व लड़की में भेद न करने तथा अपने पाल्यों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय खलीफतपुर, प्राथमिक विद्यालय अचरौरा, प्राथमिक विद्यालय खजुरी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय खरगौरा बस्ती, कंपोजिट विद्यालय जमुनहा व प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय आदि में देखने को मिला। जहां रैली में शामिल बच्चे हर बच्चे का यही नारा शिक्षा का अधिकार हमारा, आओ ज्ञान का दीप जलाएं सब बच्चों को शिक्षित बनाएं, आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें