श्रावस्ती। भाजपा की एक बैठक बृहस्पतिवार को जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय भिनगा में हुई। इस दौरान जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद एकात्मवाद और मानववाद के प्रणेता थे जिन्होंने राष्ट्र कल्याण की अवधारणा को केंद्र बनाकर जनसंघ की स्थापना की थी। कश्मीर के संबंध में एक देश एक निशान एक प्रधान का नारा उनके द्वारा दिया गया था। शुक्रवार को जिले के सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनकी जीवन यात्रा का स्मरण किया जाएगा। इसके बाद से घर-घर संपर्क अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। हर घर जन संपर्क अभियान के दौरान सभी पदाधिकारी मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, रमन सिंह, उदय प्रकाश त्रिपाठी, अरुण पांडे, संजू तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।