फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तत्काल दें सूचना

Mon, 26 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सोमवार को आरक्षी प्रिया मिश्रा ने महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि यदि कभी साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो घबराएं नहीं, तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दें। इससे पुलिस तत्काल सक्रिय रूप से ठगी की रकम वापस दिलाने के लिए प्रयास में जुट जाएगी। उन्होंने बताया कि फोन पर किसी को भी ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी व अपनी पहचान से संबंधित निजी जानकारियों को साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें