कटरा। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टर्मिनल मैनेजर सुधीर कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हवाई अड्डे के आसपास गंदगी न फैलाएं। हवाई अड्डे के आसपास खुले में कचरा फेंकना, पशुपालन, बूचड़खाने चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इससे जानवर व पक्षी हवाई अड्डे के आसपास मंडराते हैं और विमान से टकराने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।