कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती डीएम।
श्रावस्ती। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में उर्वरक वितरण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने साधन सहकारी समितियों और निजी प्रतिष्ठानों को बिना किसान पंजीकरण के उर्वरक वितरित न करने का निर्देश दिया। उन्होंने ई-पॉस यंत्र से ही वितरण सुनिश्चित करने को कहा। पारदर्शिता के लिए किसान पहचान पत्र का मिलान रजिस्टर से करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने किसानों से कृषि स्टैक योजना के तहत अपना पंजीकरण अवश्य बनवाने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम जमुनहा एसके राय, भिनगा आशीष भारद्वाज, उप कृषि निदेशक राम आसरे यादव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।