फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने बेहतर काम के लिए किया पुरस्कृत

Fri, 14 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम नेहा प्रकाश ने यूनिसेफ की टीम के साथ बैठक की। इसमें जिला प्रशासन व यूनिसेफ की ओर से जिले में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जल परीक्षण, पाइप पेयजल योजना आदि की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने जिले को एनिमिया से मुक्त बनाने के लिए स्थापित काॅल सेंटर, हेलो दीदी में बेहतर कार्य करने वाली काउंसलर, सुपरवाइजर व समन्वयक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि भारत सरकार नीति आयोग की ओर से चयनित महत्वाकांक्षी जिले में श्रावस्ती शामिल है। यहां स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे है। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि यूनिसेफ के सहयोग से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किये जा रहे है। यूनिसेफ की कंट्री चीफ सिन्थिया ने प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों से संतुष्टि जताया।इस दौरान सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, डीपीओ पीके दास, यूनिसेफ की टीम से प्रोग्राम मैनेजर अमित मल्होत्रा, नबीला जमशेद, रवीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें