फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नवीन मंडी स्थल में बने स्ट्रांग रूम का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश शनिवार को एसएसबी कैंप के सामने स्थित नवीन मंडी स्थल पहुंचीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां चार मई को होने वाले मतदान के बाद मत पेटियां यहां सुरक्षित रखी जाएंगी। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल से ही तीन मई को रवाना होगी। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें