श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बुधवार को जनता इंटर काॅलेज पटना खरगौरा का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्था परखी। साथ ही विद्यालय के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी स्क्रीन पर सभी परीक्षा कक्षों की गतिविधियां देखीं। इस दौरान उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।