ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करती डीएम।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों के रखरखाव व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी को परखा। डीएम ने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट सहित अन्य उपकरणों की सुरक्षा बेहद संवेदनशीन विषय है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट को देखा साथ ही उसकी नियमित सीसीटीवी से निगरानी करने व डीवीआर में निर्धारित समयावधि तक रिकार्डिंग सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित कुमार, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, सपा से जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस के मोहम्मद अजमल, बसपा से केशवराम सोनकर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य, वरिष्ठ सहायक प्रतिभा पांडेय, मकसूद अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।