कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। डीएम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा। उन्होंने वेयर हाउस की निगरानी में लगे कैमरों को हमेशा चालू रखने व रिकाॅर्डिंग के लिए डीवीआर को भी नियमित चालू रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, उप कृषि निदेशक सुरेंद्र चंद्र चौधरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कनिष्ठ सहायक मकसूद अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।