श्रावस्ती। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जमुनहा क्षेत्र के मधवापुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को सड़क क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिसासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब का प्रयोग करने के लिए कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के लिए कहा।