फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्मार्ट क्लास व उच्चीकृत आंगनबाड़ी का डीएम ने किया शुभारंभ

Tue, 16 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में स्मार्ट क्लास का निर्माण गया है। साथ ही इसी परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का उच्चीकरण किया गया है। भवन व स्मार्ट क्लास का बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश ने शुभारंभ किया। एक संस्था द्वारा बच्चों को एजुकेशन मैटेरियल किट वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्रों का पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का पुनर्निर्माण कार्य व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास में इन्ट्राऐक्टिव पैनल, इन्वर्टर, बैट्री व डेस्क बेंच आदि सुविधाओं से परिपूर्ण किया गया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार आएगा। इस मौके पर स्मार्ट क्लास में पढ़ने आए बच्चों से डीएम ने संवाद करते हुए उनके विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछा। सही जवाब देने पर छात्र-छात्राओं को टॉफी-चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, पुस्तकालय, गैलरी, क्लासरूम सहित पूरे कैंपस का भी जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जमुनहा पीके राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास, बीएसए अमिता सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव ओझा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें