फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शक्ति संवाद में डीएम ने सुनीं 16 शिकायतें

Wed, 07 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में मंगलवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने महिलाओं की समस्याएं प्राथमिकता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर सभी जिलों में माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जनसुनवाई में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का वास्तविक समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें