भारत-नेपाल सीमा पर निरीक्षण करतीं डीएम व एसपी।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने सोमवार को जमुनहा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल और पुलिस कर्मियों को सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। ग्राम ककरदरी के पास आने-जाने वालों से पूछताछ की गई। डीएम ने सीमा सुरक्षा पुख्ता करने, तस्करी पर अंकुश लगाने और ग्रामीणों से सहयोग लेने को कहा। उन्होंने सीमा चौकियों का भ्रमण कर तस्करी व घुसपैठ रोकने के लिए गश्त तेज करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि अप्रिय घटनाओं की सूचना तत्काल मिल सके। इस मौके पर एसडीएम जमुनहा एसके राय, सीओ भरत पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।