श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने शनिवार को छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत कुरबेनी पहुंचे और अमृत सरोवर पर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व पेयजल व्यवस्था देखी। डीएम ने बीडीओ को सफाई और रोशनी के इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा। एसपी ने थाना प्रभारी राजेश गुप्ता को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद भिनगा स्थित सर्वामाई मंदिर का निरीक्षण किया। डीएम ने ईओ को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान सीओ आलोक सिंह और भरत पासवान मौजूद रहे।