संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को अफसरों ने जेल का निरीक्षण किया।
जिला न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाघीश, डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बंदियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर सीजेएम शिवेन्द्र कुमार मिश्रा, कारागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आन्द शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, आदि मौजूद रहे। संवाद