श्रावस्ती। जिले में बारिश के कारण विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हुई हैं। श्रीराम विहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, इकौना में 14 और 15 अक्तूबर को आयोजित होने वाली मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता की तिथि बदल दी गई है। अब प्रतियोगिता 16 अक्तूबर को एक ही दिन आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण विद्यालय के खेल मैदान में पानी भर गया है। इससे प्रतियोगिता के आयोजन में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए तिथि में बदलाव किया गया है। पहले प्रतियोगिता दो दिन होनी थी, लेकिन अब इसे एक दिन में ही संपन्न कराया जाएगा।