पुलिस को मिली नई बाइकों को हरी झंडी दिखाते एसपी।
श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले की पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइकें मिली हैं। बुधवार को एसपी राहुल भाटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दोनों बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, इन बाइकों से यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन और उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन, दोपहिया पर हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट का उपयोग व शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की। इस दौरान एएसपी चंद्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार और यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम मौजूद रहे।