फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रदर्शनी में जिले की नहीं आई याद, डीएम नाराज

Thu, 02 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम नेहा प्रकाश ने बृहस्पतिवार को किया। प्रदर्शनी में जिले से संबंधित पोस्टर न दिखने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ को जिले के भी पोस्टर लगाने का निर्देश दिया।प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्य एव संचालित योजनाओं, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेसवे, मिशन रोजगार, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, महिला सशक्तिकरण व कृषि आदि से संबंधित पोस्टर लगाए गए थे। डीएम ने सभी से इसका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, आशुतोष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला व सुनील प्रियदर्शी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें