फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवीन माडर्न थाना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रविवार रात प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर लालबोझी के निकट से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर लालबोझी निवासी रामलला वर्मा उर्फ लल्ला पुत्र स्वामीनाथ के रूप में हुई। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर अपराधी घोषित कर उसके विरुद्ध नोटिस जारी किया हुआ था। इसके बावजूद वह जिले में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व उत्तर प्रदेश गुंडा निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें