कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम कटरा को विनियमित क्षेत्र का दर्जा मिला हुआ है। इसके बाद भी यहां सफाई व्यवस्था बदहाल है। क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने के कारण उसका गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय लोगों की ओर से की जा चुकी है। लोगों का आरोप है कि इसी मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर कटरा, कन्या प्राथमिक विद्यालय कटरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलरिया विद्यालय स्थित है। प्रतिदिन बच्चों का आना-जाना रहता है। रोजाना देश-विदेश के पर्यटक भी आते-जाते रहते हैं। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ जायसवाल सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से सफाई करवाने की मांग की है।