श्रीराम व लक्ष्मण जी की आरती करते जिला पंचायत अध्यक्ष
इकौना। कस्बे के शैलपुत्री मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विधायक राम फेरन पांडेय ने दुर्गा पूजा समितियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में समितियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग, भाईचारे और धार्मिक एकता को मजबूत करते हैं। भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से महिला, पुरुष और युवाओं ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, सत्य प्रकाश गुप्ता, बिन्नू तिवारी, जितेंद्र कंठरा, अर्जुन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।