फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Sun, 22 Nov 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में गीत गाते कलाकार।-
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। दिल्ली से आए भजन गायकों ने बाबा की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और पंडाल श्याम बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा के दरबार में माथा टेकने के बाद लोगों ने भजन संध्या में भाग लिया। इस मौके पर सुधीर कौशल, नंदनी पोरवाल, महेश पोरवाल, दीपेंद्र पोरवाल, दिनेश सेठ और सोनू विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें