फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेल परियोजना में तेजी लाने की मांग

Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 रेलमंत्री से मुलाकात करते जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र सौंप कर बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही परियोजना में शामिल श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच जिलो में कार्य में तेजी लाने की मांग की। दद्दन मिश्रा ने बताया कि अपने पत्र में रेलमंत्री को अवगत करवाया कि श्रावस्ती और बलरामपुर के उतरौला तहसील क्षेत्र में कोई रेल लाइन नहीं है। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना के तहत भिनगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला, डुमरियागंज को जोड़ेगी। इस रेल परियोजना का शिलान्यास दो मार्च 2019 को तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया था। काम शुरू तो जरूर हुआ लेकिन प्रगति धीमी होने के कारण संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों बलरामपुर व श्रावस्ती के साथ-साथ बहराइच जिले के लोग निराश हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर इन जिलों में काम शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें