सिरसिया। भारत-नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकासखंड के पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने डीएम से क्षेत्र में मोबाइल टावर लगवाने की मांग की है। दर्शनार्थियों ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों और सावन माह में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। यहां बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती और नेपाल तक के लोग पहुंचते हैं। बावजूद इसके, परिसर में नेटवर्क न होने के कारण भीड़ में अपनों से बिछड़ने पर उन्हें ढूंढने में भारी परेशानी होती है। राम नरेश, भिखारी मौर्या, बड़कऊ यादव और रामदीन सहित कई श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से जल्द नेटवर्क समस्या दूर कराने की गुहार लगाई है।