एसएसबी मुख्यालय पर वॉलीबॉल खेलते एसएसबी जवान। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को वाहिनी मुख्यालय भिनगा में वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत करवाई। एसएसबी मुख्य समवाय व डी समवाय के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। काफी देर तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रुका रहा। अंतिम क्षणों में मुख्य समवाय के खिलाड़ियों ने बढ़त हासिल की और डी समवाय को 2-1 से शिकस्त दी। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर व उपकमांडेंट सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। कमांडेंट ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।