फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक दिवसीय दौरे पर पहुंची समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम

Fri, 07 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंची। टीम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधित्व और आरक्षण व्यवस्था पर चर्चा हुई। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह थे। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और सीडीओ शाहिद अहमद ने टीम का स्वागत किया। सीडीओ ने जिले की संरचना और जनसंख्या के आंकड़े प्रस्तुत किए। जिले की कुल जनसंख्या करीब 10 लाख 62 हजार है। इनमें 5 लाख 40 हजार से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को सांविधानिक प्रतिनिधित्व दिलाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों से समयबद्ध और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें